जशपुर: जशपुर में नशीले इंजेक्शन के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
जशपुर जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रेक्सोजेसिक (ब्यूप्रेनॉर्फिन) और एविल इंजेक्शन सहित करीब 3.98 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ग) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।