महोबा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, दोषी पर लगाया जुर्माना
Mahoba, Mahoba | Jul 9, 2026 विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी प्रेमकुमार निवासी शाहपहाड़ी, कोतवाली नगर को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत हुई। वर्ष 2022 के मामले में पुलिस ने प्रभावी विवेचना की।