लोहरदगा: लोहरदगा में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा, समाज के बच्चे मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
लोहरदगा में अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति और अग्रवाल यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार सुबह 8 बजे महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन अग्रसेन धर्मशाला परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुन: अग्रसेन भवन पर संपन्न हुआ।सुसज्जित रथ में विराजमान महाराजा अग्रसेन की सुंदर झांकी।