मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर फीडर में लाइन मेंटेनेंस के कारण रहेपुर समेत कई इलाकों में 6 घंटे बिजली बाधित रहेगी
मोहिउद्दीननगर 11 KV में लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेपुर, तेतारपुर, नारायणपुर एवं धर्मपुर में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी शनिवार की सुबह करीब 9:32 बजे कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने दी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से इस दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है।