झालरापाटन: प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी झालरापाटन पहुंचे, नशा मुक्ति अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए
झालावाड़ के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को झालरापाटन पहुंचे। उन्होंने कमल सरोवर गिंदोर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पौधरोपण और नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में शिरकत की।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि नशा केवल शारीरिक ही नहीं,बल्कि मानसिक,पारिवारिक और भविष्य को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।