लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया रोको टोको अभियान
मंगलवार अपराह्न 12:10 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार एवं मंगलवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई.