जमुई: गोपालपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jan 5, 2026 गोपालपुर बाजार में तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर ने सोमवार को दिन के 11:00 बजे सड़क क्रॉस करने के दौरान एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।