करेड़ा: देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ने करेड़ा का दौरा किया, राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
राजस्थान गुर्जर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं युवा सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को करेड़ा में पूज्य महंत 1008 सुरेशदास जी महाराज (सवाई भोज) के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा रहे एवं अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने की।