गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पहुंची गोरखपुर प्रेस क्लब, पट्टीदारों पर जबरन घर पर कब्जा करने का लगाया आरोप
राजघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला हांसपुर की रहने वाली सुनीता वर्मा पति के साथ गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पट्टीदार गंगेश वर्मा, रमेश वर्मा, हरि गोविंद वर्मा, निखिल वर्मा व योगेश वर्मा जबरन संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं जबकि संपत्ति का मामला नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में लंबित है। वह आए दिन मारपीट भी करते हैं।