तरारी: बागर गांव में बुजुर्ग ने रात को पी शराब, सुबह मिली लाश, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Tarari, Bhojpur | May 30, 2026 भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागर गांव में शुक्रवार की रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया, जिसके कारण उनकी मौत हुई है।मृतक की पहचान बागर गांव निवासी रमून राय के 54 वर्षीय पुत्र सूर्यवंश राय के रूप में हुई है।