सगमा: दीपावली पर सगमा प्रखंड के गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई
Sagma, Garhwa | Nov 9, 2026 सगमा (गढ़वा): दीपावली के पावन अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। प्रखंड के सगमा, कटहर, सारदा, पुतुर, सोनडीहा, बीरबल, मकरी, घघरी सहित कई गांवों में आकर्षक पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।