राठ: राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में मामूली विवाद के चलते दबंग युवक ने घर के दरवाजे पर बैठे व्यक्ति को पीटकर किया घायल
Rath, Hamirpur | Jun 18, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के सिकंदरपुरा इलाके में अपने घर के दरवाजे पर बैठे एक युवक के साथ इलाके के ही एक दबंग व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।