आंदर: असांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शांतिपूर्ण मनाया जा रहा है बकरीद पर्व
Andar, Siwan | Jun 17, 2024 असांव थाना क्षेत्र के असांव, सहसराव,बहादुर पतेजी, कांधपाकड, पतार समेत आदि मस्जिदों पर बकरीद पर्व को लेकर नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों पर मेले का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने खिलौने व मिठाइया खरीदी। विधि व्यवस्था में बीडीओ कुणाल कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार कुमार, SI मिथलेश मांझी, दिनेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, रामचंद्र पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।