आंदर: दाहाबारी सुल्तानपुर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Andar, Siwan | Jun 16, 2024 आंदर थाना की पुलिस ने दाहाबारी सुल्तानपुर गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर रविवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला धंधेबाज की पहचान दाहाबारी सुल्तानपुर गांव निवासी विमलावती देवी के रूप में हुई है।