कोलगवां थानाक्षेत्र के सकरिया सरकारी स्कूल में छात्र छात्राएं जाते तो है पढ़ने लेकिन उन्हें पढ़ने की बजाय टीचर झाड़ू पोछा काम कराते है । शुक्रवार सुबह 11 बजे मासूम छात्राओं से झाड़ू पोछा और छात्रों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । वीडियो वायरल होने के बावजूद जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है ।