स्वच्छ भारत अभियान के तहत बना शौचालय अब कबाड़ में तब्दील। ग्रामीण शौच के लिए जा रहे हैं बाहर। पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़े पैमाने पर 12 हजार रुपए से शौचालय का निर्माण कराया गया था। और पंचायत को ओडीएफ किया गया था। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोग शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। शौचालय आज कबाड़ा में तब्दील हो गया है।