बदायूं: बक्सर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने लाठी-डंडा मारकर एक व्यक्ति को किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के बक्सर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने लहसुन बेचने जा रहे मुनेंद्र पुत्र श्रीनिवास को घेर लिया और फिर लाठी डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। वहीं घायल का कहना है कि उन लोगों ने फायरिंग भी की। फिलहाल इस मामले में मुनेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।