मुंगेर: रामदेव सिंह कॉलेज के बूथ संख्या 151 के बाहर आक्रोशित लोगों ने किया पथराव पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
Munger, Munger | May 13, 2024 रामदेव सिंह कॉलेज स्थित बूथ संख्या 151 पर तैनात blo की ड्यूटी जमालपुर के किसी मतदान केंद्र पर लग जाने के कारण पर्ची वितरण का कार्य प्रभावित हुआ. स्थानीय लोगों ने मतदान केंद्र से 400 मीटर दूर मतदाताओं को पर्ची देना प्रारंभ किया जिसके कारण वहां पर भीड़ लग गई थी। उसी समय पुलिस की टीम भीड़ देखकर रुकी और भीड़ हटाने का प्रयास किया ।जिसमें लोग स्कॉर्ट टीम से उलझ गए।