सिधौली: कसमंडा में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित बहू ने मायके में जाकर फांसी लगाकर की आत्महत्या
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के कसमंडा इलाके में दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर बहू ने अपने मायके में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला का विवाह 14 महीने पहले इटौंजा इलाके में हुआ था तब से लगातार ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे थे महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।