मथुरा: मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह समझौते से अनेक मामलों का हुआ निस्तारण
जिला विघिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायालय मथुरा के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा विकास कुमार द्वारा किया गया अदालत में विभिन्न प्रकार के अपराधिक दीवानी मामलों का निस्तारण कराया गया जहां बड़ी संख्या में फरियादी समस्याओं को निस्तारण के लिए पहुंचे