कामां: कामां में दहेज मामले में तारीख से लौट रही महिला के अपहरण का आरोप, भाइयों के साथ हुई मारपीट
कामां न्यायालय में चल रहे दहेज प्रकरण की तारीख पर पेशी के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे अपने भाइयों के साथ घर लौट रही एक महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने महिला के ससुरालजनों समेत कुछ अन्य लोगों पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया हैं।घटना के बाद पीड़ित भाई थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।