बारां: पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर सारथल में हुए ब्लाइंड मर्डर हत्याकांड का किया खुलासा
Baran, Baran | Apr 4, 2026 पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने एसपी आॅफिस में शनिवार को सायं 5 बजे के करीब प्रेस कान्फ्रेंस की। जिसमें सारथल में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि सारथल गांव में हुई हत्या में नाना बद्रीलाल पुत्र श्रवणलाल की हत्या करने वाला उसका ही दोहिता निकला। मात्र तीन हजार रुपए नहीं देने पर दोहिते ने नाना की हत्या कर दी।