हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में आग से नौ बीघे की फसल जलकर हुई खाक
सुमेरपुर कस्बा के मौजा सिद्धबाबा के पास शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे नौ बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुमेरपुर कस्बे के सिद्धबाबा के पास खेतों में आग लग गई। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। इस घटना में ठाकुरदीन की चार बीघे, रामआसरे की तीन बीघे व राजराम की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।