सिमडेगा: सिमडेगा परिसदन के सभागार में युवा कांग्रेस की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई
सिमडेगा परिसदन के सभागार में सोमवार को 12:00 बजे युवा कांग्रेस की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई ।बैठक में जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां पर प्रभारी इमरान आजाद उपस्थित रहे ,जहां पर उन्होंने युवा कांग्रेस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने और केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।