गोरखपुर: ऑनलाइन मंगाए पिज्जा में निकला कीड़ा, शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग ने दुकान पर की छापेमारी, पनीर का सैंपल भेजा गया लैब
मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक पिज्जा आउटलेट से ऑनलाइन मंगाए गए पिज्जा में कथित तौर पर कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरकत में आ गया।शिकायत मिलते ही विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।शहर के रहने वाले आनंद कृष्ण ने एक ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डर किया था।