पीलीभीत: पूरनपुर सीओ कार्यालय पर किसानों ने एडीशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ
पीलीभीत पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों ने एडीशनल एसपी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया समाप्त करने, गेहूं खरीद तुरंत शुरू कराने तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।