चूरू: नगर परिषद में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर निवर्तमान मनोनीत पार्षद ने मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र
Churu, Churu | Nov 13, 2024 चूरू नगरपरिषद में बुधवार को सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को लेकर निवर्तमान मनोनीत पार्षद अशोक पंवार ने मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखा। निवर्तमान मनोनीत पार्षद अशोक पंवार ने शाम 6 बजे करीब बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता रखी गई है वह वाल्मीकि समाज के लिये न्यायोचित नही है।