चूरू: जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर अटल जन सेवा शिविर गुरुवार को होगा, जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Nov 13, 2024 जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर जन सुनवाई एवं समाधान व्यवस्था के क्रम में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले जन सेवा शिविरों में सभी अधिकारी रहेंगे।