चूरू: वार्ड संख्या 15 में खिलाड़ी तमन्ना का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर राजवंशी खान महासभा की तरफ से किया गया अभिनंदन
Churu, Churu | Nov 13, 2024 चूरू जिलामुख्यालय पर शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से आयोजित स्कूल खेल प्रतियोगिता में 3000 मीटर पैदल चाल में राज्य स्तर पर चूरू की 13 वर्षीय खिलाड़ी तमन्ना ने सिल्वर मेडल हासिल किया। पैदल चाल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर राजवंशी खान महासभा ने वार्ड संख्या 15 पारख बालिका स्कूल के पास तमन्ना का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया।