चूरू: गांव चलकोई के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल 60 वर्षीय व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया, हायर सेंटर रेफर
Churu, Churu | Nov 13, 2024 चूरू जिले के गांव चलकोई के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल 60 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर शाम गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया।