बहेड़ी: बाँसबोझ गांव के पास पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने का भंडा फोड़कर एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने का भंडा फोड़ करते हुए आज दिन में करीब 12 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम बाँसबोझ के पास से अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त कांता प्रसाद पुत्र तिलकराम को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।