बड़ागांव धसान: बड़ागांव में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन, डॉक्टर, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकमगढ़ के आदेशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी बड़ागांव के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम की किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं व अन्य स्वास्थ्य विभाग के सदस्य मास्टरट्रेनर उपस्थित रहे।