मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी मधेपुरा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, चालकों तथा आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई।