बुधवार को किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने धान रोपाई के मौसम को देखते हुए फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही ट्रैक्टरों के खेतों में होने के कारण गैलन में डीजल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कृषि कार्य प्रभावित न होने देने की