आंवला: आंवला में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए बिजलीघर पर एक्सईन का घेराव कर हटाने की मांग की
Aonla, Bareilly | Apr 15, 2026 आंवला में बुधवार को दोपहर दो बजे दर्जनों महिलाओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक्सईन कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने अधिशासी अभियंता (एक्सईन) को एक शिकायत पत्र भी सौंपा।