झांसी: झांसी में एंटी करप्शन टीम ने PWD के सीनियर क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी से ₹20 हजार की घूस ले रहा था
Jhansi, Jhansi | Jan 13, 2026 झांसी में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सीनियर क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। सीनियर क्लर्क पेंशन विभाग में तैनात है। एक रिटायर कर्मचारी से वह 20 हजार रुपए की घूस ले रहा था, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे मंगलवार को कचहरी चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के खंड तीन कार्यालय से दबोच लिया।