जसवंतनगर: कर्मचारियों की लापरवाही से ग्राम पंचायत कैस्त में आरआरसी सेंटर बदहाल, लाखों की सरकारी संपत्ति बेकार
विकास खंड की ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) कर्मचारियों के अभाव में शोपीस बने हुए हैं। कैस्त सहित कई गांवों में मशीनें और ढांचा तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, पेयजल व्यवस्था और रखरखाव के अभाव में सरकारी संपत्ति बेकार पड़ी है।