डिंडोरी कलेक्टर ने निर्माणाधीन आयुष आरोग्य केन्द्रो एवं उप स्वास्थ्य केंद्र देवलगढ़ चौबीस कलगीटोला का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन कार्यों कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री से समय सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार शाम 7:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयां रजिस्टर का निरीक्षण किया ।