सिमडेगा: घुटबहार में मरिया प्रोसेशन का आयोजन, विधायक ने संस्कृति संरक्षण पर दिया ज़ोर
घुटबहार गांव में रविवार दोपहर 3 बजे मरिया प्रोसेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य के संरक्षण का माध्यम हैं। उन्होंने पेसा नियमावली, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना 2027 को लेकर भी लोगों को जागरूक करते हुए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।