कोल: जानलेवा हमला करने के मामले में फरार दो शातिर आरोपियों को थाना गांधीपार्क पुलिस ने कमलापुर रोड से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Oct 2, 2025 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम के द्वारा मूकबीर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त भोला पुत्र ध्रुव प्रसाद, नीलू पुत्र ध्रुव प्रसाद को कमलापुर रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लकड़ी के दो डंडे भी पुलिस ने बरामद किए हैं।