जहानाबाद: पीजी रोड पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर गंभीर घायल, इलाज जारी
जहानाबाद पीजी रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास दो बाईकों में जोरदार टक्कर के बाद एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों के सहयोग से भर्ती कराया गया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अरमान मूल रूप से कोहरा गांव का निवासी है।