अनूपपुर: ग्राम हरद से 19 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, रात में सोने के बाद सुबह घर से गायब
भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरद कदम टोला से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फरियादी दरवारी लाल केवट (45) अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि उसकी चौथे नंबर की बेटी लक्ष्मी केवट, जिसने पिछले वर्ष 12वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी, घर पर ही रहती थी। पुलिस तलाश में जुटी हुई है ।