बारुन: धमनी पंचायत में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन, विकास योजनाओं की समीक्षा और आत्मनिर्भर पंचायत पर जोर दिया गया
औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड की धमनी पंचायत सरकार भवन में 'पंचायत विकास दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।