सिरदला: पुलिस ने चोरी हुए ई-रिक्शा को चार घंटे में किया बरामद
Sirdala, Nawada | May 21, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए ई-रिक्शा को चार घंटे के भीतर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लौंदडीह निवासी गणेश महतो के पुत्र शिव कुमार मंगलवार को अपना टोटो वाहन संख्या BR27E6922 लेकर सिरदला बाजार सब्जी बेचने आए थे। जानकारी गुरुवार को 5 बजे प्राप्त।