राघोगढ़: जामनेर: पुलिस ने 14 वर्षीय लापता बालिका को खोजकर परिवार से मिलाया
Raghogarh, Guna | May 10, 2026 राघोगढ़ के जामनेर थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को पुलिस ने खोज लिया है। 10 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 3 अप्रैल 2026 से लापता लड़की की मां ने 4 अप्रैल को रिपोर्ट की। पुलिस ने लगातार खोजबीन की। 9 मई को सूचना पर दस्तयाब किया, थाने पर विधिवत कार्यवाही के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया। जहां से परिजनों को सौंप दिया है।