मोहनिया: उत्पाद विभाग ने चेक पोस्ट मोहनिया से 122 लीटर विदेशी शराब के साथ कार सवार 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jun 20, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत एनएच 19 जीटी रोड पर समेकित जांच चौकी डिङखीली के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद पुलिस द्वारा एक कार से लगभग 122 लीटर बीयर और विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भभुआ शहर के शुभम और विशाल तथा यूपी के अभिषेक बताये जा रहे हैं।