फरसगांव: बस्तर राजमिस्त्री मजदूर संघ ने रैली निकालकर मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर फरसगांव में बस्तर राजमिस्त्री मजदूर संघ द्वारा शुक्रवार को नगर में रैली निकालकर दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ेडोंगर चौक स्थित संघ भवन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना से हुई।इसके बाद संघ के सदस्यों ने बड़ेडोंगर चौक से रैली प्रारंभ कर नगर के मुख्य मार्ग , अस्पताल चौक से वापस संघ भवन तक निकाली गई।