गोगरी: दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, गोगरी थाने में पति समेत दो पर शिकायत
Gogri, Khagaria | Mar 28, 2026 गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता रुकसाना खातून ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे गोगरी थाना में आवेदन देकर अपने पति फिरदोस अंसारी और उसकी बहन रौशन खातून पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प