शाहबाद: 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के निकट पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में मचा हड़कंप
शाहाबाद कोतवाली के 12 नंबर सरकारी ट्यूबवेल के निकट एक बकैना के पेड़ से नाबालिग प्रेमी युगल के लटके हुए शव बरामद हुए। शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। आनंन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक जोगीपुर नौसारा मोहल्ले के बताए गए हैं।