मनकापुर: महादेव गांव में जन्मे युवा वैज्ञानिक इटली के एक रिसर्च सेंटर में करेंगे सुपरकंप्यूटर पर रिसर्च
Mankapur, Gonda | Feb 28, 2024 महादेवा गांव के किसान परिवार में जन्मे एक युवा वैज्ञानिक डॉ गौरव शुक्ल इटली के रिसर्च ग्रांट के विजेता बने हैं। जिन्हें इटली में रिसर्च करने के लिए आमंत्रित किया गया है।वो इंस्टिट्यूट ऑफ़ नैनो साइंस,पीसा इटली में रिसर्च डायरेक्टर प्रो.स्टेफन हैउन के साथ अपना शोध कार्य करेंगे। जहाँ सुपर व सेमीकंडक्टर के कम तापमान पर सुपरकम्प्युटर को विकसित करने का काम करेंगे।